चचेरे भाई से अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

दिल्ली के बवाना इलाके में चचेरे भाई के साथ अवैध संबंध होने के शक में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी रविवार को घटना को अंजाम देने के बाद अपने तीन बच्चों के साथ फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला पति और 18 साल की बेटी बवाना स्थित फैक्टरी में काम करती थी। यह घटना 1 जून की दोपहर बवाना इलाके में हुई थी, जब रविवार को फैक्टरी में काम करने के दौरान 18 साल की बेटी ने मां से संपर्क करने की कोशिश की तो उसकी मां फोन नहीं उठा रही थी। जिसके बाद बेटी ने अपने एक रिश्तेदार को घर जाकर देखने के लिए कहा। जहां महिला कमरे में मृत पड़ी मिली।

इसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकरी दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगो से पूछताछ की यहां उन्हें पता चला कि महिला का अपने पति से लगातार विवाद होता था। पुलिस ने जांच में पाया कि घटना के बाद से महिला का पति और उसके तीनो बच्चे गायब हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच में पुलिस को आरोपी की लोकेशन यूपी के मुरादाबाद में मिली। उसके बाद पुलिस ने फ़ौरन पुलिस की एक टीम को मुरादाबाद के लिए रवाना कर दिया।

जहां से सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा हैं कि आरोपी पति अपने बच्चों के साथ शाहजहांपुर भागने के फिराक में था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर चचेरे भाई के संग अवैध संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार दोपहर भी उस दिन उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था और झगड़ा होने के बाद उसने गुस्से में आकर पत्नी का चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment