दिल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती महिला से छेड़छाड़, इलाज के दौरान हुई मौत

दिल्ली के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती महिला के साथ छेड़छाड़ का एक हैरतंगेज मामला सामने आया हैं। जहां अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती महिला से कथित तौर से छेड़छाड़ की गई। घटना 23 जून की हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़िता दोनों ही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। उसी दौरान आरोपी ने महिला के संग अनुचित व्यवहार किया। पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

इस घटना के बाद महिला की तबियत और बिगड़ गई, जिस वजह से उसे बेहतर इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि महिला के शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

महिला के मौत के बाद यह मामला और भी ज्यादा गंभीर। साथ ही इस मामले ने अस्पताल में हुए इस प्रकार के दुर्व्यवहार ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और शव को पोस्टमार्टक के लिए भेज दिया हैं, ताकि उसके मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kajal Prajapati
Author: Kajal Prajapati

Leave a Comment