बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में हुई घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया हैं। जहां महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहे युवक पर महिला ने खुद को दुष्कर्म से बचाने के लिए सब्जी काटने वाले चाक़ू से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घायल युवक की पहचान राजा ठाकुर के रूप में हुई हैं। घटना बुधवार देर रात की हैं।
दरअसल, राजा ने महिला को पहले कुछ रूपये उधार दिए थे। बुधवार वह देर रात कथित टूर पर अपने उधारी के पैसे वापस मांगने के बहाने महिला के घर पंहुचा। बताया जा रहा हैं कि महिला उड़ समय घर पर अकेले थी। आरोप हैं कि मौके का फायदा उठाते हुए महिला के संग जबरदस्ती करने लगा।
महिला ने जब विरोध किया तो वह नहीं माना बल्कि जबरदस्ती करने लगा। इसी बीच महिला ने पास में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से युवक के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लहूलुहान युवक को तुरंत पारू सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।
वहीं, इस मामले में राजा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह सिर्फ अपने उधार पैसे वापस मांगने के लिए गया था। जिस दौरान महिला ने अचानक उस पर हमला कर दिया। साथ ही राजा ने कहा कि यह जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह बेबुनियाद हैं। हालांकि इस मामले पर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली है। फिलहाल किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई हैं।