उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां एक मां ने अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे की ही जान ले ली। दरसअल, महिला का अपने पति सेझगड़ा हो रहा था। उसी दौरान गुस्से में उसने अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया। जिससे मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगो का जमवाड़ा भी हो गया। हालांकि, पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मजीदपुरा क्षेत्र का हैं। यहां के रहने वाले वसीम की शादी 5 वर्ष पहले बिहार की रहने वाली शबाना से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चल रहा था और शादी के बाद शबाना से दो बच्चे हुए। वसीम का आरोप हैं कि उसकी पत्नी घर में आये दिन बात-बात पर झगड़ा करती थी। सोमवार को दोनों का फिर झगड़ा हुआ और झगडे के दौरान उसने आक्रोश में आकर डेढ़ साल के मासूम बच्चे अहद को अपनी गोद में उठा लिया। इसके बाद दो मंजिला मकान की छत से ले जाकर नीचे फेंक दिया।
घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई, साथ ही स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगो ने बच्चे को अपनी गोद में उठाया तो देखा बच्चे की सांसे थम चुकी थी। पिता वासिम ने तुरंत जाकर स्थानीय पुलिस को जानकारी दी सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। शुरूआती जांच में सामने आया कि डेढ़ साल का मासूम बच्चा अहद अपने बड़े भाई के साथ दो मंजिला मकान की छत पर खेल रहा था,उसी दौरान वह खेलते-खेलते नीचे गिर गया। हादसे के बाद बच्चे की मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आगे की क़ानूनी कार्रवाई जारी हैं।