रोहिणी में तोहफे के विवाद में युवक ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक दोहरे हत्या की खबर ने सबको हिला कर रख दिया हैं। दरसअल, जन्मदिन की पार्टी के दौरान गिफ्ट को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते सास और पत्नी की हत्या कर दी गई। मृतको की पहचान पत्नी प्रिया सहगल (34) और सास कुसुम सिन्हा (63) के रूप में हुई हैं। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। पकडे गए आरोपी की शिनाख्त योगेश के रूप में हुई हैं।

सूत्रों के अनुसार, KNK मार्ग थाने में शाम करीब 3:50 बजे एक पीसीआर कॉल आई, जिसमे बताया गया कि सेक्टर-17 में एक महिला और उसकी मां की हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो कमरे में खून से लहूलुहान शव पड़े हुए थे। कॉल करने वाले 30 वर्षीय मेघ सिन्हा ने बताया कि 28 अगस्त को प्रिया के बेटे चिराग का जन्मदिन था। जिसके लिए उन्होंने पार्टी रखी थी, उसी दिन कुसुम अपनी बेटी प्रिया के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने आई थीं।

इसी दौरान दोनों परिवारों के बीच गिफ्ट को लेकर विवाद हो गया, तो इस मामले को सुलझाने के लिए कुसुम वहीं रुक गई। शनिवार को जब मेघ ने अपनी मां को फोन किया, तब फोन पर कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद मेघ सिन्हा घर पहुंचे, लेकिन दरवाजा उन्होंने अंदर से बंद पाया और दरवाजे पर खून के धब्बे दिखे। उन्होंने तुरंत दरवाजा तोडा तो अंदर का मंजर देख कर वह सन्न रह गए। कमरे में उनकी माँ और बहन खून से लथपथ पड़े हुए थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी योगेश बेरोजगार हैं और परिवार में अक्सर झगडे होते रहते थे। इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह बच्चो को लेकर फरार हो गया था, परंतु पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने मौके से खून से सने कपड़े और एक कैंची बरामद की गई है, जिसे हत्या का हथियार माना जा रहा है। क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल इस मामले की जांच जारी हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment