Delhi Crime : लड़ाई झगडे के विवाद के चलते एक युवक की चाकू गोदकर हत्या

मामला स्वरुप नगर इलाके का है जहां एक पनवाड़ी का कुछ युवकों से वादविवाद हुआ था और इस लड़ाई में बीच बचाव कराने आई किसी दूसरे व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान विनोद (40 )के रूप में हुई है जो अपने पिता,दो छोटे भाइयों दिलीप और अमित के साथ स्वरुप नगर में रहता था। वह शादीशुदा था। उसकी पत्नी संध्या,दस साल का बेटा और दो बेटियां है।

घटना में घायल विनोद के छोटे भाई अमित ने बताया की वह अपने बड़े भाई के साथ मिठाई की दुकान चलाता है। उसने बताया शनिवार रात करीब 7:30 बजे वह अपने भाई के साथ दुकान पर था। पड़ोस में अरविन्द शर्मा नामक व्यक्ति की पनवाडी की दुकान है। अरविन्द की दुकान पर 4 -5 लड़के आए और किसी बात पर विवाद होने पर उन्होंने अरविन्द के भतीजे को थप्पड़ मार दिया था। अरविन्द के पूछने पर लड़को ने उन्हें भी पीटा। यह मामला देखते हुए विनोद बीच – बचाव करने आए तथा इसी बीच विनोद ने एक युवक को धक्का मार दिया। इसके बाद सभी लड़के वहां से चले गए। रात करीब साढ़े 8 बजे नौ लोग वह चाकू ,छुर्रा व ईट समेत पहुंचे।आते ही उन्होंने पनवाड़ी की दुकान का सारा सामान गिरा दिया और उनके साथ मार पीट करने लग गए। विनोद ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विनोद के बचाने आये अमित और अरविन्द पर भी हमलावरों ने चाकू से वार कर दिए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार वालो ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने अमित के बयान पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई तथा CCTV की फुटेज के द्वारा पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। अबतक पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमे से 3 नाबालिग बताए जा रहे है।गिरफ्तार तीन आरोपियों की पहचान स्वरुप नगर निवासी सुमित,रमन,और करन के रूप में हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *