राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोका, कांग्रेस ने जताई नारज़गी

नई दिल्ली। मणिपुर जा रहे राहुल गांधी को पुलिस ने रोका। जिसके बाद कांग्रेस ने एतराज जताया है। वहीं, मणिपुर पुलिस का कहना है की राहुल गांधी का काफिला सुरक्षा कारणों से रोका गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले को मणिपुर पुलिस ने आज बिष्णुपुर में रोक दिया। पुलिस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि रास्ते में हिंसा की आशंका के चलते काफिले को रोका गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आगे बढ़ने के वास्ते सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और सेना अधिकारियों से बात की।

मणिपर में हैलीकाप्टर से चुराचांदपुर जाएंगे, सड़क मार्ग से रोके जाने के बाद राहुल  गांधी ने बदला कार्यक्रम

इसके बाद राहुल गांधी बिष्णुपुर से वापस इम्फाल एयरपोर्ट जा रहे हैं, और वहाँ से हेलिकॉप्टर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में जाएंगे। जानकारी के अनुसार राहुल मणिपुर के अपने 2 दिवसीय दौरे के लिए गुरुवार को इंफाल पहुँचने के बाद चुराचांदपुर जिले के लिए रवाना हुए थे, जहाँ उनके हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से राहत शिविरों में मिलने का प्लान है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक दिया है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि पुलिस हमें अनुमति क्यों नहीं दे रही है। राहुल गांधी का यह दौरा प्रभावित लोगों से मुलाकात के लिए ही है। कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि हमने करीब 20-25 किलोमीटर का सफर तय किया लेकिन कहीं भी सड़क जाम नहीं हुई। राहुल गांधी कार के अंदर बैठे हैं। मुझे नहीं पता कि स्थानीय पुलिस को किसने निर्देश दिया है।
इसके अलावा, राहुल मणिपुर की राजधानी इम्फाल और चुराचांदपुर में सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने की योजना है। राहुल के प्लान में तुइबोंग की ग्रीनवुड अकादमी और चुराचांदपुर के सरकारी कॉलेज और बाद में कोन्जेंगबाम में सामुदायिक हॉल और मोइरांग कॉलेज भी जाना शामिल है।

 

Staff Reporter
Author: Staff Reporter

Leave a Comment