जानिए मौसम का तजा हाल

नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली में इन दिनों बारिश के चलते तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, लोगों को गर्मी से फ़िलहाल राहत है। वीकेंड के बाद नई दिल्ली में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
देश की राजधानी नई दिल्ली समेत देश के ज्यादातर राज्यों में मॉनसून का आगमन हो चूका है। महाराष्ट्र से लेकर हिमाचल प्रदेश तक मॉनसून की बारिश देखने को मिल रही है। नई दिल्ली में भी मॉनसून के चलते मौसम खुशनुमा हो गया था। गुरुवार को नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश देखने को मिली।

Delhi Temperature: Humid morning in Delhi, minimum temperature settles at  14.4 degree Celsius | Delhi News - Times of Indiaदेश की राजधानी नई दिल्ली में वीकेंड पर हलकी फुलकी बारिश होने की संभावना है, लेकिन इसके बाद तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान लोगों को चिपचिप वाली वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, रविवार के बाद से नई दिल्ली में तापमान बढ़ जाएगा. अधिकतम तापमान 36 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जाएगा। जानकारी के अनुसार अगले वीकेंड से दिल्ली में मौसम फिर बदलेगा और बारिश की गतिविधियां तेज़ हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों ने भारत के पश्चिमी हिस्से में आए चक्रवात के कारण कमजोर मॉनसून की संभावना जताई थी। चक्रवाती दबाव ने उत्तर भारत की ओर हवा की गति को कम कर दिया था, जो एक मजबूत मॉनसून के लिए जरूरी था। विशेषज्ञों का कहना है कि जुलाई के मध्य तक मॉनसून रफ्तार पकड़ सकता है।   मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 37 रह सकता है। शनिवार और रविवार नई दिल्ली के इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

 

Staff Reporter
Author: Staff Reporter

Leave a Comment