राष्ट्रपति मुर्मु का पाँच दिवसीय दौरा आज से शुरू, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का कर्नाटक तेलंगाना और महाराष्ट्र का पाँच दिवसीय दौरा आज से शुरू होगा। इस दौरान वह श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय और गोंडवाना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोहों में भाग लेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति हैदराबाद में अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती के समापन समारोह को भी संबोधित करेंगी। वह नागपुर के कोराडी में भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन भी करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन से सात जुलाई तक कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र का दौरा करेंगी। इस दौरान वह दो दीक्षांत समारोहों में भाग लेंगी और कमजोर जनजातियों के सदस्यों से मुलाकात करेंगी।

द्रौपदी मुर्मू ने नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के साथ की बातचीतश्री सत्य साईं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु सोमवार को कर्नाटक के मुडेनहल्ली में मानव उत्कृष्टता के लिए श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद वह शाम को राजभवन में पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों) के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगी। चार जुलाई को राष्ट्रपति मुर्मु हैदराबाद में अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती के समापन समारोह में भाग लेंगी और संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति बुधवार को गोंडवाना विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु नागपुर के कोराडी में भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केंद्र का भी उद्घाटन करेंगी। छह जुलाई को राष्ट्रपति राजभवन, नागपुर में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। वह महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके सम्मान में मुंबई के राजभवन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भी भाग लेंगी।

Staff Reporter
Author: Staff Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *