मयूर विहार के five star hotel में महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र स्थित five star hotel हॉलिडे इन में एक महिला की खुदखुशी करने की खबर आई है। बता दे कि मृतक महिला की आयु 28 साल है। मृतक महिला एक डॉक्टर हैं। महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर जान दी हैं।
जानकारी के अनुसार महिला का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन इस बात से खफा थे। तो आशंका लगाई जा रही है कि इस वजह से ही महिला ने अपनी जान दी है। पुलिस को मृतका के पास सेकोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लकेर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया है और मामले की जाँच में जुट गई।

Staff Reporter
Author: Staff Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *