Delhi Politics: दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, ‘आप’ पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

दिल्ली के पटेल नगर विधायक और मंत्री राजकुमार आनंद दे इस्तीफा दिया, पार्टी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

कहते है डूबता को तिनके का सहारा काफी होता है पर आम आदमी पार्टी को तिनका मिलना तो दूर बल्कि उन्ही के नेता डूबा रहे है। दिल्ली की राजनीति में एक और बड़ी खबर आयी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के जेल जाने के बाद अब पार्टी के नेता और मंत्री भी पार्टी से हाथ छुड़ाने लगे है। दिल्ली के पटेल नगर से विधायक राजकुमार आनंद ने मंत्री पद से  इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देते हुए पार्टी पर भ्रष्ट्राचार को लेकर सवाल उठाए हैं।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। एक तरफ जहां उनका शीर्ष नेतृत्व सलाखों के पीछे है तो वहीं अब उनके साथी भी हाथ छुड़ाने लगे हैं। उन्होंने इस्तीफा देते हुए पार्टी पर भ्रष्ट्राचार को लेकर सवाल सवाल उठाए हैं।
राजकुमार आनंद ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि, भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी की जो नीति है, उससे वह सहमत नहीं है।

Mehak Bharti
Author: Mehak Bharti

Leave a Comment