Loksabha Election: 4 घंटे के अंदर 21 राज्यों की वोटिंग में पश्चिम बंगाल टॉप पर,पहले चरण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत मोदी मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

Loksabha Election: देश में सत्ता का संग्राम आज से शुरू हो चूका है। कही पर वोटर्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है तो कही वोटिंग काफी धीमी है। देश के 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 तक होगी। कुल संसदीय क्षेत्रों के 19 फीसदी सीटों पर मतदान जारी है। 44 दिनों की लोकतांत्रिक का ये पर्व एक जून तक चलेगा। पहले चरण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत मोदी मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस चरण में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पिछले चार घंटों में अब तक हुए मतदान में सामने आया है कि पश्चिम बंगाल अब तक वोटिंग में टॉप पर बना हुआ है। आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग हो रही है चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं। इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। जबकि, 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है. इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

नागपुर में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी है। संघ को बीजेपी का पितृ संगठन भी माना जाता है। ऐसे में नागपुर का संदेश महाराष्ट्र के साथ ही देश अन्य इलाकों की सीटों तक भी जाएगा। गडकरी के मुकाबले विपक्षी इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस के विकास ठाकरे मैदान में हैं। 2019 में गडकरी ने कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को हराया था।

पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की आठ, मध्य प्रदेश की छह, उत्तराखंड की सभी पांच, महाराष्ट्र की पांच, असम और बिहार की चार-चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है।

Mehak Bharti
Author: Mehak Bharti

Leave a Comment