Weather IMD Update: दिल्ली में प्रचंड गर्मी….. टुटा 14 साल का रिकॉर्ड, पारा 47 के पार

Weather IMD Update: IMD के मुताबिक नजफगढ़ में 47.4 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 46.2 डिग्री सेल्सियस, पालम में 45.1 डिग्री सेल्सियस, मुंगेशपुर में 46.5 डिग्री सेल्सियस, प्रीतमपुरा में 45.8 डिग्री सेल्सियस, पूसा में 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सर्वाधिक रहा। यही नहीं, 14 साल बाद दिल्ली में 17 मई यानी शुक्रवार को इतनी भीषण गर्मी पड़ी है। जिससे यह देश का सबसे गर्म स्थान बन गया। दिल्ली में कम से कम आठ स्टेशनों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, जिससे लोग गर्मी में झुलस गए हरियाणा के सिरसा में भी पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अभी कम से कम पांच दिन भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाके और पूर्वी व मध्य भारत में अगले पांच दिन भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। इसके उलट, दक्षिण भारत के अधिकांश इलाकों में 23 मई तक आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में 19 जगह, हरियाणा में 18, दिल्ली में आठ और पंजाब में दो जगह पारा 45 डिग्री को पार कर गया है।

Mehak Bharti
Author: Mehak Bharti

Leave a Comment