Hajj Pilgrims Death: प्रचंड गर्मी के कारण मक्का गए 98 भारतीयों की मौत, मरने वाले हज यात्रियों की संख्या 1000 के पार

Hajj Pilgrims Death: इस वर्ष सऊदी अरब में मक्का में 1.75 लाख भारतीय हज पर गए। जिनमें से भीषण गर्मी की वजह से 1000 लोगों की मौत हो गई।

सऊदी अरब में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी से मक्का में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक पता चलता है कि 12 से 19 जून तक चले हज के बीच लगभग 100भारतीय यात्रियों और 658 मिस्र यात्रियों की मौत हुई है।

मक्का में तापमान 49 से 52 डिग्री सेल्सियस यानी 120 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच गया है, जिसके कारण हजारों लोगों को हीटस्ट्रोक भी हो रहा है। वहां इसका इलाज भी कराया जा रहा है। मरने वालों में आधे से ज्यादा तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था।

अरब राजनयिक के एक मुताबिक, मिस्र से आए लगभग 658 तीर्थयात्री मारे गए हैं। इनमें से 630 अपंजीकृत तीर्थयात्री थे।इनमें से कई यात्रियों की लापता होने की खबर भी सामने आई।

 

 

Mehak Bharti
Author: Mehak Bharti

Leave a Comment