Pro-tem speaker:-कौन होते हैं प्रोटेम स्पीकर, कैसे होता है इनका चुनाव?

Pro-tem speaker:-आज से संसद सत्र शुरू हो रहा है। 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर भाजपा के सांसद भर्तृहरि महताब को नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा की गई।

कौन है भर्तृहरि महताब? क्या होता है? प्रोटेम स्पीकर और कैसे चुने जाते हैं प्रोटेम स्पीकर?

कौन है भर्तृहरि महताब ?

भर्तृहरि महताब भारत के 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर चुने गए है । वो ओडिशा के कटक से लगातार सात बार से सांसद हैं।

ह राजनीतिक के साथ एक लेखक भी हैं और सामाजिक कामों में भी योगदान देते हैं। बीजू जनता दल की टिकट पर 1998 में पहली बार कटक लोकसभा चुनाव लड़ा और जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कटक सीट से 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 में लगातार जीत दर्ज की। 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजद को छोड़ पहली बार भाजपा से चुनाव लड़ा और सातवीं बार सांसद बने है।

अब ये अगले स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति तक वे सदन में स्पीकर की सभी जिम्मेदारियां निभाएंगे।

क्या होता है प्रोटेम स्पीकर?

प्रोटेम स्पीकर एक अस्थायी पद होता है। यह तब तक के लिए होता है, जब तक संसद को लोकसभा स्पीकर नहीं मिल जाता है। ऐसे में संसद के ही किसी सदस्य को प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। प्रोटेम स्पीकर का प्रमुख काम नव-निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाना होता है, जिससे संसद की कार्यवाही आगे बढ़ सके।

कैसे चुने जाते हैं प्रोटेम स्पीकर??

सांसदों के चुने जाने के बाद सरकार का विधायी विभाग वरिष्ठ सांसदों की लिस्ट तैयार कर प्रधानमंत्री के पास भेजता है। इनमें तीन नामों पर मुहर लगाई जाती है और यह सुझाव राष्ट्रपति को भेज दिया जाता है। राष्ट्रपति की ओर से सांसदों को शपथ दिलाने के लिए कुल तीन संसद सदस्य को नियुक्त किया जाता है।

 

 

 

 

 

Mehak Bharti
Author: Mehak Bharti

Leave a Comment