Solar Festival: अंतर्राष्ट्रीय सोलर महोत्सव का आयोजन करेगा भारत, दिल्ली में सितंबर के महीने में होगा महोत्सव

Solar Festival : सितंबर में दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव आयोजित करेगा। भारत इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय सोलर महोत्सव की मेजबानी करेगा।

ये जानकारी सोमवार को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सोलर एलायंस ने दी है।इससे सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का सोलराइजेशन और भारत में रिन्यूएबल ग्रीन एनर्जी से पेट्रोलियम को बदलने में मदद होगी। सोलर महोत्सव नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में ग्लोबल साउथ में भारत के नेतृत्व को बढ़ावा देगा।

इस महोत्सव का उद्देश्य समुदायों के उत्थान और सार्वभौमिक ऊर्जा पहुँच प्रदान करने में सौर ऊर्जा की भूमिका को उजागर करना है।

अंतरराष्ट्रीय सौर महोत्सव के घोषणा करते हुए रिन्यूबल मंत्रालय के सेक्रेटरी भूपेंद्र भल्ला ने कहा कि भारत ग्लोबल नेता है और इसलिए भारत ने 2030 तक 500 गीगावॉट फॉसिल और परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य रखा है। 485 गीगावॉट में से 300 गीगावॉट सोलर रिन्यूएबल एनर्जी द्वारा हासिल किया जाएगा।

इंटरनेशनल सोलर अलायंस के महानिदेशक अजय माथुर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन हम पर पहले से कहीं ज़्यादा असर डाल रहा है। “लेकिन अवसर पहले से कहीं ज़्यादा गहरा है। सौर ऊर्जा हमें हर उस अनुप्रयोग में लागत प्रभावी होने का अवसर प्रदान करती है जिसके बारे में हम सोच सकते हैं। चाहे वह कोल्ड स्टोरेज चलाना हो या सोलर पंप चलाना। इससे वंचित समुदायों को लाभ होता है”।

यह अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव सितंबर में नई दिल्ली में शुरू होगा, जहां वैश्विक मंच में अफ्रीकी महाद्वीप और पश्चिम के देशों के साथ-साथ एशिया डेवलपमेंट बैंक, संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड बैंक जैसी कई अन्य संस्थाएं भाग लेंगी।जो रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र को बढ़ाने के लिए और ग्लोबल स्तर पर फॉसिल एनर्जी पर निर्भरता का कम करने के लिए वित्तीय मदद करेगी।

 

Mehak Bharti
Author: Mehak Bharti

Leave a Comment