नंद नगरी में बन रहे फ्लाईओवर के लिए दिल्लीवालों को करना होगा और चार महीने इंतजार।

यमुनापार के नंद नगरी से गगन सिनेमा के मध्य बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तय की गई  समय से पीछे चल रहा है। इस निर्माण कार्य को पूरा होने की डेडलाइन को चार माह आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है फ्लाईओवर का यह निर्माण कार्य विधानसभा चुनाव के बाद ही पूरा होगा। जिसके बाद इसका उद्धाटन किया जाएगा। इससे पहले इसके निर्माण की डेडलाइन अक्तूबर  तय की गई थी और इससे पहले इसकी डेडलाइन जुलाई रखी गई थी। लेकिन ग्रेप के लागू होने और पेड़ों को हटाने संबंधी अनुमति न होने के कारण इसके कार्य में देरी हुई। वहीं, जिस मार्ग पर फ्लाईओवर को बनाया जाऐगा वह सड़क दिल्ली को गाजियाबाद से जोड़ती है।

नंद नगरी से गगन सिनेमा के पास बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे छह लेन के इस फ्लाईओवर को सितंबर, साल 2022 में मंजूरी मिली थी और फरवरी, साल 2023 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसे पूरा करने के लिए जुलाई 2024 तक की डेडलाइन तय की गई थी।  फ्लाईओवर के नीचे छह यू-टर्न की  स्वीकृती हैं। पहला यू-टर्न नंद नगरी थाना के पास बनाया जाएगा, उसके दो यू-टर्न वहां से पांच सौ मीटर की दूरी पर,  इसके बाद गगन व सिनेमा बस स्टॉप के पास बैक-टू-बैक यू-टर्न का एक और सेट की स्वीकृती है और फिर गगन सिनेमा जंक्शन के बाद एक टर्न होगा। क्षेत्र को खूबसूरत रूप से देने के लिए कला और भित्ति चित्र का कार्य किया जाएगा।

योजना के  मताबिक, प्रस्तावित फ्लाईओवर के नीचे दो मौजूदा ट्रैफिक जंक्शनों का लेकर भी सुधार किया जाएगा। फुटपाथ, सिस्टम, लैंडस्केपिंग काम, सड़क संकेत और सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य भी किए जाएंगे। वहीं, गाजियाबाद के पास भोपुरा बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज तक करीब सात किलोमीटर के सफर को सिग्नल फ्री किया जाएगा। नंद नगरी से गगन सिनेमा फ्लाईओवर जहां खत्म होगा, उसके आगे लोनी गोल चक्कर फ्लाईओवर पहले से है उसके बाद गोकलपुर फ्लाईओवर मिलेगा। उसके बाद भजनपुरा लाल बत्ती को खत्म करने के उदेश्य के लिए मेट्रो के साथ डबल डेकर फ्लाईओवर बन रहा है। साथ ही लोनी बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज तक मंगल पांडे मार्ग भी सिग्नल फ्री हो जाएगा। वहीं, नंद नगर फ्लाईओवर के बन से जाने से घौंडा, मुस्तफाबाद, गोकलपुर, नंद नगरी, करावल नगर के अलावा दर्जनों घनी आबादी वाली कॉलोनियों को फायदा मिलेगा।  इन सबके बाद यूपी के गाजियाबाद भोपुरा बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज की तरफ आने वाला ट्रैफिक भी आसानी से निकल सकेगा।

 

Kanchan
Author: Kanchan

Leave a Comment