दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं। जहाँ घरेलू सहायिका का काम कर रही नाबालिक लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में फांसी पर लटका मिला। यह मामला दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से सामने आया हैं। घटना बुधवार शाम की हैं। बताया जा रहा हैं कि,मृतक लड़की उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली थी। वह बीते डेढ़ महीने से दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के एक घर में काम करती थी।
सूत्रों के अनुसार,वह रोजाना की तरह काम करने के लिए सुबह 8:00 बजे काम पर पहुंची। उसी दिन घर का मालिक आपने काम से वापस घर लौटा तो लड़की ने दरवाजा खोला इसके बाद मालिक के बच्चे और पत्नी आराम करने के लिए अपने कमरे में चले गए। उसी शाम 6:00 बजे जब खाना पकाने वाला कुक घर के बाहर पंहुचा और डोरबेल बजाई, तब घर की मालकिन ने दरवाजा खोला। वहीं लड़की को काफी आवाज लगाई और कई जगह ढूंढा तो वह नज़र नहीं आई उस दौरान घर की तालाशी ली गई लेकिन वह कही भी नज़र नहीं आई। .काफी तलाश के बाद जब बाथरूम का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन तब भी कोई जवाब नहीं मिला। इस बीच जब महिला ने चाभी से दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए। लड़की का शव शावर पाइप से लटका हुआ था।
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई,पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया,जहाँ शुरूआती जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। मृतक लड़की की उम्र को लेकर काफी विवाद हो गया। लड़की के परिजनों का कहना हैं कि उसकी उम्र केवल 17 साल थी,जबकि जहाँ काम करती थी उनका दावा हैं कि लड़की की उम्र 19-20 साल की थी। लेकिन प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर लड़की की उम्र महज 14 साल की ही थी। जो बाल श्रम के कानूनों के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और मामले की जांच कर रही हैं।