red alert - दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date https://delhiuptodate.com Lastest News in Hindi, Breaking Hindi New... Wed, 19 Jun 2024 12:10:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का कहर जारी, हीट वेव्स से जा रही लोगों की जान https://delhiuptodate.com/archives/7720 https://delhiuptodate.com/archives/7720#respond Wed, 19 Jun 2024 12:10:22 +0000 https://delhiuptodate.com/?p=7720 दिल्ली में गर्मी का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है।हल ही के दिनों में दिल्ली के तापमान में लगातार वृद्धि देखी गई। इतनी बढ़ती गर्मी को देखकर मौसम विभाग में राष्ट्रीय राजधानी में रेड अलर्ट जारी किया है। हीट वेव की वजह से ... Read more

The post दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का कहर जारी, हीट वेव्स से जा रही लोगों की जान first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
दिल्ली में गर्मी का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है।हल ही के दिनों में दिल्ली के तापमान में लगातार वृद्धि देखी गई।

इतनी बढ़ती गर्मी को देखकर मौसम विभाग में राष्ट्रीय राजधानी में रेड अलर्ट जारी किया है।

हीट वेव की वजह से दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में रोजाना भीषण लू से पीड़ित मरीजों को लाया जा रहा है। इनमें से अधिकतर मरीजों को बेहोशी, उल्टी, दस्त, चक्कर आना सहित अन्य शिकायत के कारण अस्पताल में लाया जा रहा है।

मंगलवार को भीषण लू के कारण तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसमें से दो मरीजों ने सफदरजंग अस्पताल और एक मरीज ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल आते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इनके अलावा पांच से अधिक मरीजों को दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा।

अस्पताल के चिकित्सा ने कहा कि अस्पताल में भर्ती किए गए तीन मरीज 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग हैं। दो मरीजों की उम्र 30-40 वर्ष के बीच है। इन पांचों मरीजों को तेज बुखार व डिहाइड्रेशन था। इस वजह से पांचों मरीज बेहोशी की स्थिति में अस्पताल में लाए गए थे। तीन मरीजों की हालत स्थिर है लेकिन दो मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सोमवार को भीषण लू से पीड़ित आठ व मंगलवार को छह मरीज भर्ती किए गए। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि लू से दो तरह के मरीज भर्ती हो रहे हैं। एक 30 से 55 वर्ष की उम्र के कामकाजी लोग जो बाहर खुले में काम करते हैं। इसमें सुरक्षा गार्ड व रेहड़ी पटरी पर काम करने वाले लोग शामिल हैं, जो अपने शरीर के हाइड्रेशन का ध्यान नहीं रखते। ऐसे मरीज रात 11 बजे तक अस्पताल में बेहोशी व तेज बुखार के साथ लाए जाते हैं। दूसरा बुजुर्ग मरीज भी अधिक संख्या में लू से पीड़ित हो रहे हैं।

सफदरजंग अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अस्पताल में भीषण लू से पीड़ित अब तक 28 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। जिसमें से अब तक चार मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसमें से दो मरीजों की मौत पिछले माह हुई थी। आरएमएल अस्पताल में अब तक दो व लोकनायक अस्पताल में भीषण लू से अब तक एक मरीज की मौत हो चुकी है।

 

The post दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का कहर जारी, हीट वेव्स से जा रही लोगों की जान first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
https://delhiuptodate.com/archives/7720/feed 0
दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल , बिजली की भारी डिमांड https://delhiuptodate.com/archives/7392 https://delhiuptodate.com/archives/7392#respond Mon, 20 May 2024 09:38:38 +0000 https://delhiuptodate.com/?p=7392 दिल्ली में चुभती जलती गर्मी का दौर शुरू हो गया हैlरविवार को काफी हद तक गर्मी रही l दिल्ली के कई क्षेत्रों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा जो इस मौसम में राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज किया गया जो अब का सबसे अधिक तापमान है l भारत मौसम विभाग ने शनिवार से लू ... Read more

The post दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल , बिजली की भारी डिमांड first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
दिल्ली में चुभती जलती गर्मी का दौर शुरू हो गया हैlरविवार को काफी हद तक गर्मी रही l दिल्ली के कई क्षेत्रों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा जो इस मौसम में राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज किया गया जो अब का सबसे अधिक तापमान है l भारत मौसम विभाग ने शनिवार से लू चलने का अलर्ट जारी किया है l दिल्ली में बुधवार को तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस , गुरुवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को 42 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया l आई एम डी के अधिकारियों का कहना है की दिल्ली एन सी आर में इस समय साफ़ आसमान के साथ साथ गर्म शुष्क हवाएं चल रही है l मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दिन के दौरान सीधी धूप पड़ रही है है जिससे सतह गर्म हो रही है l मौसन विभाग के अनुसार गर्म लू चलने की संभावना बताई गयी और बताया की हीटवेव की लहर चलेगी lमौसम विभाग ने अनुमान जताया कि सोमवार को ज्यादातर इलाको में लू की स्थिति बानी रहेगी l हवा की गति भी 25 से 35 किमी प्रति घंटे तक की रहेगीl इसके चलते लू ले थपेड़ो का एहसास और भी ज्यादा रहेगा l अनुमान है कि दिल्ली में भीषण गर्मी की यह स्थिति अगले एक हफ्ते तक बनी रहेगी l
दिल्ली के कुछ इलाकों में बिजली की उचित पहुंच नहीं है इसलिए इतनी भीषण गर्मी के चलते बिजली की भारी मांग बढ़ी l स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक , राजधानी में गुरुवार को बिजली की मांग में सबसे ज्यादा दोपहर 3.26 बजे 6,780 मेगावाट तक पहुँच गयी l बी एस ई एस राजधानी पावर लिमिटेड और बी वाई पी एल ने अपने अपने क्षेत्रों में अधिकतम बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया l

The post दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल , बिजली की भारी डिमांड first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
https://delhiuptodate.com/archives/7392/feed 0