दिल्ली विधानसभा में 6 अप्रैल 2026 को जबरन कार घुसने से सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल उठे। आरोपी सरबजीत सिंह अब पुलिस की हिरासत में है जहा आरोपी ने कई बड़े खुलासे किए। इस घटना में आरोपी सरबजीत सिंह ने पुलिस रिमांड में बताया की उसने विधानसभा स्पीकर वीजेन्द्र गुप्ता के कार्यालय में आर्टिफीशियल फुलो का गुलदस्ता पानीपत के जीटी रोड़ से खरीदा था उसने पुलिस को बताया है कि ये सब उसने अपने लापता भतीजे के मामले पर ध्यान दिलाने के लिए किया था।
आखिर कौन था सरबजीत सिंह ?
पुलिस की जानकारी के मुताबिक सरबजीत सिंह पंजाब के पीलीभीत के सिंहपुर गांव का रहने वाला एक किसान है , शुरुआत में संसद की सुरक्षा में सेंध लगाना था, लेकिन वह अपने प्लान में सफल नही हो पाया जिसके बाद सरबजीत ने दिल्ली विधानसभा में जबरन घुसने का खौफनाक फैसला लिया हालाकी दिल्ली पुलिस इन दावो पर अभी जांच-पड़ताल कर रही है।
विधानसभा में क्यो घुसा सरबजीत
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक के मामले में नए-नए खुलासे सामने आ रहे है। जानकारी के मुताबिक सरबजीत अपने भतीजे की तलाश में शहर आया था कोई खबर ना मिलने पर आरोपी ने सभी अधिकारियोें का ध्यान केंद्रित करने के लिए सोमवार दोपहर 2 बजे एक सफेद गाड़ी में बैठकर दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 का दरवाजा ( VIP गेट ) तो़ड़ कर विधानसभा की परिसर में घुसकर स्पीकर की गाड़ी में गुलदस्ता रखकर वहा से चला गया .
लापता भतीजे के लिए उठाया कदम
जानकारी के मुताबिक सरबजीत का भतीजा हरमन रबजीत का भतीजा हरमन पश्चिमी दिल्ली में B.Tech का छात्र है और वहीं किराए के मकान में रहता था। हरमन एक अप्रैल को दिल्ली से कहीं गया था और उसकी आखिरी लोकेशन पंजाब के आनंदपुर साहिब में दिखाई दी थी। हरमन के माता-पिता ने इस बात की जानकारी सरबजीत को दी हरमन की गुमशुदगी को लेकर हरि नगर पुलिस स्टेशन में एक रिपोर्ट दर्ज भी करवाई थी। पुलिस की जानकारी के मुताबिक सरबजीत ने दिल्ली घुमने के बहाने से 2 ड्राईवर हायर किए थे जो उन्हे सासंद जाने का रास्ता बार बार पुछ रहे थे फिलहाल पुलिस ने सरबजीत समेत ड्राईवरो को भी हिरासत में ले लिया है।
पुलिस का क्या एक्शन रहा ?