दिल्ली नगर निगम चुनाव: भाजपा की एकतरफा जीत, प्रवेश वाही बने नए महापौर

दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एकतरफा जीत हासिल कर ली है। रोहिणी पूर्व से पार्षद प्रवेश वाही को 156 वोट मिले जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार हाजी मोहम्मद जरिफ को महज 9 मत ही मिले। ज्ञात रहे आम आदमी पार्टी ने हार को भापते हुए पहले ही चुनाव से किनारा कल लिया था। उप महापौर पद पर भी आनंद विहार से पार्षद मोनिका पंत निर्वाचित हुईं। उन्हें भी 156 वोट मिले ।
250 सदस्यीय निगम में बहुमत के लिए 137 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होती है, भाजपा के निर्वाचित पार्षदों की संख्या 123 है जबकि आआपा के 100 पार्षद हैं। वहीं कांग्रेस के मात्र 09 पार्षद ही हैं। इसके साथ ही दिल्ली के सांसदों और विधायकों में से मनोनीत 14 सदस्य भी मतदान में हिस्सा लेते हैं। ऐसे में स्पष्ट हार देखने के बावजूद कांग्रेस ने महापौर और उप महापौर पद के लिए उम्मीदवार उतार कर मतदान की स्थिति पैदा की अन्यथा भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो सकते थे। बुधवार को हुए निर्वाचन में इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 14 पार्षदों का समर्थन भी भाजपा को मिला।।

Narender Dhawan
Author: Narender Dhawan

Leave a Comment