“लौकी का पराठा रेसिपी: हेल्दी सब्जी से बना टेस्टी और आसान नाश्ता”

 लौकी एक हेल्दी सब्जी है, जिसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. लेकिन अक्सर घर में जब लौकी की सब्जी बनती है तो बच्चे ही नहीं, बड़े भी मुंह बनाने लगते हैं. ऐसे में इसी लौकी से कुछ नया और टेस्टी बना दिया जाए तो यही सब्जी सबकी फेवरेट बन सकती है.

लौकी का पराठा ऐसा ही हेल्दी और टेस्टी डिश है, जिसे आप आसानी से सुबह के नाश्ते में बना सकते हैं. यह खाने में तो लाजवाब होता ही है, साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है. तो आइए जानते हैं कि लौकी का पराठा कैसे बनाया जाता है और इसके लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 लौकी
2 कटोरी आटा
1 प्याज
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा
2 बड़े चम्मच कटी हरी धनिया पत्ती
 तेल जरूरत के मुताबिक
नमक स्वादानुसार

लौकी का पराठा कैसे बनाएं ?
    लौकी का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छिलकर उसे धो लें.
    फिर उसे कद्दूकस करके एक बर्तन में रख दें.
    अब प्याज को बारीक काट लें और कद्दूकस की हुई लौकी में मिला दें.
    इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, जीरा, धनिया पाउडर और कटी हुई हरी धनिया पत्ती डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें.
    अब इस मिश्रण में गेहूं का आटा डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें. गूंथे हुए आटे को 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि यह अच्छे से सेट हो जाए.
    इसके बाद मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई लेकर उसे गोल या तिकोना आकार में बेल लें.
    अब गैस पर तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं. बेला हुआ पराठा तवे पर डालें और लगभग 20 सेकंड बाद पलट दें. दूसरी तरफ हल्का तेल लगाकर अच्छी तरह सेंकें.
    पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं.
    अब आपका गरमा-गरम पराठा तैयार है इसे चटनी, दही या अचार  के साथ परोसें.

 

Editor
Author: Editor

Leave a Comment