June 11, 2023 6:50 am

यीशू से मिलने के नाम पर केन्या में 73 लोग भूखे मरे

नैरोबी। अफ्रीका के देश केन्या में धार्मिक अंधविश्वास के चलते कुल 73 लोगों ने कई दिनों तक भूखे रहकर अपनी-अपनी जान गवाह दी। यहां एक पादरी ने कहा कि अगर यीशू से मिलना है तो भूखा रहना होगा। मामला तटीय शहर मालिंदी के पास का है, जहां सामुहिक कब्र की खुदाई में 50 शव मिले हैं। यह मामला सामने के आने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।


केन्या के गृह मंत्री किथुरे किंडिकी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी पादरी पॉल मैकेंजी को 14 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। असल में केन्याई रेड क्रॉस ने 112 लोगों के गायब होने की जानकारी दी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई, तो मालिंदी के पास शकाहोला में 800 एकड़ के जंगल में चर्च के लोगों की बस्ती का पता चला।

केन्या के पुलिस महानिरीक्षक जाफेट कूम ने बताया कि सामूहिक कब्रों में 50 शव मिले थे। जबकि, आठ लोग जीवित थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल, 29 लोग जीवित हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद से पादरी और उसके 14 समर्थकों ने खाना-पानी छोड़ दिया है।

Harnam
Author: Harnam

Leave a Comment

ताज़ा ख़बरें
विज्ञापन बॉक्स
Live Cricket