गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से गैंगवार शुरू हो गया है। देश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

                       गैंगस्टर गोल्डी बराड़

फेसबुक पोस्ट में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने तिहाड़ जेल में बंद टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है और कहा कि यह साल 2021 में रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या का प्रतिशोध है, क्योंकि टिल्लू ताजपुरिया ने गोगी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। वो हमारे भाई ने योगेश टुंडा और दीपक तीतर ने किया है। गोगी मान भाई के नुकसान में टिल्लू ने जिम्मेदारी ली थी और ये शुरू से ही हमारे भाइयों का दुश्मन था।

                  गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी

आज गोगी मान ग्रुप वाले भाइयों का सिर ऊंचा कर दिया, बड़े भाई गोगी का बदला लेकर। उसने आगे लिखा कि और भी जो जिंदा रह गए हैं, उनका नंबर भी जल्द आएगा। जिस किसी का भी हाथ है, हमारे किसी भाई के नुकसान में उसे जल्द मौत के घाट उतारा जाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार हुआ है। गैंगवार में 33 वर्षीय गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या हुई है। टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान पर अपने विरोधी गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या समेत अन्य कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप था।

गौरतलब है कि टिल्लू ताजपुरिया पहले दिल्ली की मंडोली जेल में बंद था, हालांकि जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। तिहाड़ जेल की हाई रिस्क वार्ड में ग्राउंड फ्लोर पर टिल्लू ताजपुरिया बंद था। टिल्लू पर सुबह करीब सवा छह बजे जेल में ही बंद चार बदमाशों दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेंद्र और रियाज खान ने सुए से हमला किया था। बताया जाता है कि हमलावर चारों ने लोहे की रॉड से सुआ बना रखा था। जेल प्रशासन घायल अवस्था में टिल्लू को अस्पताल ले गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Harnam
Author: Harnam

Leave a Comment