दिल्ली में 54 साल में तीसरी बार मई में सबसे ठंडी सुबह

 

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक प्रकार से पूरी तरह से करवट ले रखी है। आमतौर पर साल के इस समय दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के घरों में एयर-कंडीशनर व कूलर चालू हो जाते है लेकिन तेज बारिश और बर्फीली हवाओं के चलते लोग घरों में पंखे तक को बंद किया हुआ है।

यह कहना गलत नहीं होगी कि मई महीने में ही दिसंबर जैसी ठंड का अहसास होने लगा है। फिर भी 7 मई तक बारिश का अलर्ट है। दिल्ली में मौसम ने 54 साल में तीसरी बार मई महीने में एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश 7 मई तक होती रहेगी। 8 मई के बाद मौसम बदलेगा और गर्मी शुरू हो जाएगी।

आपको बता दे कि 54 साल में तीसरी बार मई में दिल्ली की सुबह सबसे ठंडी रही है। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज हुआ है। इससे पहले 2 मई 1969 को तापमान 15.1 ओर 2 मई 1982 को तापमान 15.2 डिग्री दर्ज हुआ था। मई महीने के शुरुआती तीन दिनों में ही पूरे महीने का पूरा कोटा हो गया है। मई में अमूमन 30.7 मिमी बारिश होती थी। लेकिन अब तक 35.7 मिमी बारिश हुई है।

गौरतलब है कि बीती एक मई को औसत 14.8 मिमी बारिश हुई। वहीं बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 20.9 मिमी बारिश हुई। इसके बाद ही तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम दर्ज हुआ है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों में मौसम हर दिन बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी बर्फबारी हो रही है। कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी है। कई जगह ओले भी पड़े हैं।

शुक्रवार, 5 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। डरने वाली बात नहीं है, क्योंकि ये इतना प्रभावी नहीं होगा। लेकिन इसकी वजह से बारिश होगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। रविवार तक तापमान 32.33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहेगा। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।

Staff Reporter
Author: Staff Reporter

Leave a Comment