May 28, 2023 10:59 am

गाजियाबाद की हिंडन नहर में मिले दो लापता बच्चो के शव

 

कौशांबी। भोवापुर से लापता दो बच्चों के शव शुक्रवार को करीब 24 घंटे बाद हिंडन नहर में मिले। दोनों बच्चे बृहस्पतिवार सुबह घर से खेलने के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने कौशांबी थाना पुलिस को सूचना दी थी। शुक्रवार सुबह को नहर किनारे दोनों के कपड़े मिलने पर गोताखोरों ने तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिए।

मोहित ने बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा रोहन और पड़ोस में रहने वाले मोनिस का 13 वर्षीय बेटा समीर बृहस्पतिवार सुबह घर से खेलने के लिए निकले थे। निकाय चुनाव होने के कारण परिजन ने बच्चों को लेकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। देर शाम तक दोनों बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन कौशांबी थाने में सूचना दी।

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि करीब 12 बजे दो बच्चों के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को शुक्रवार सुबह बच्चों के कपड़े नहर किनारे पड़े मिले थे। गोताखोरों की मदद से बच्चों की नहर में तलाश कराई गई। काफी मशक्कत के बाद रोहन का शव नहाने वाले स्थान से 200 मीटर की दूरी पर मिला, जबकि समीर का शव गाजीपुर क्षेत्र में हिंडन नहर में मिला है।

रोहन के पिता मूल रूप से मुंबई और समीर के परिजन संभल जिले के हैं। दोनों के पिता मेहनत मजदूरी करते थे। दोनों ही परिवार भोवापुर में किराये के मकान में रहते हैं।

Staff Reporter
Author: Staff Reporter

Leave a Comment

ताज़ा ख़बरें
विज्ञापन बॉक्स
Live Cricket