पत्नी और बेटी की हत्या कर दी पति ने जान,कर्ज़े से थे परेशान

दिल्ली के शाहदरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी,बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी और उसके बाद पति ने खुदखुशी कर ली। बेटे को भी चाकू से मारा गया था लेकिन उस बच्चे की साँसे चल रही थी और उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज़ चल रहा है। पुलिस को इस मामले से जुड़ा कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है की कर्ज़े से परेशान होकर पति ने इस घटना को अंजाम दिया।

शाहदरा की ज्योति कॉलोनी में मंगलवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विनोद नगर मेट्रो डिपो में मेंटेनेंस सुपरवाइजर के पद पर काम करने वाले शख्श ने अपने ही परिवार की हत्या करके और अपने जीवन को खुदखुशी द्वारा समाप्त करके सबको हैरत में डाल दिया है।पत्नी और बेटी की मौत हो चुकी है और घायल बेटा अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुशील (43),पत्नी अनुराधा ,6 साल की बेटी अदिति के रूप में हुई। घायल बेटे की पहचान 13 साल के युवराज के रूप में हुई है।

पुलिस को एक शख्श द्वारा मंगलवार दोपहर करीब 12:04 बजे पता चला की सुशील कार्यालय नहीं आया है। उस शख्श ने बताया की जब उसने सुशील को फ़ोन किया था फ़ोन पर सुशिल काफी रो रहा था। उसने कहा की उसने पुरे परिवार की हत्या कर दी है और अब वो खुद खुदखुशी  कर रहा है। इसके बाद से सुशील फ़ोन नहीं उठा रहा है।

सुचना मिलते ही शाहदरा थाने की पुलिस दूसरी मंजिल पर पहुंची। दूसरी मंजिल की सीढ़ी पर गेट बंद था जिसे पुलिस ने तोडा और अंदर गई। पहले कमरे में अनुराधा का शव पड़ा था। उसके गले को चाकू से रेता गया था और बेटा ,बेटी खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हुए थे। दूसरे कमरे में सुशील पंखे से लटका हुआ मिला था। बेटे की सांस चल रही थी तो उसे पास के अस्पताल पहुंचाया गया।

छानबीन के दौरान पुलिस ने देखा की जिस कमरे में सुशील ने फंदा लगाया था उसमे लैपटॉप खुला हुआ था। लैपटॉप पर सुशिल ने गूगल पर फंदे में गांठ लगाने के तरीकों को सर्च किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *