May 29, 2023 2:13 am

गला रेतकर कैब चालक को उतारा मौत के घाट, खून से लथपथ पड़ा था शव

 

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में मंगलवार तड़के एक कैब चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त गांव कुटाना, बड़ौत, बागपत निवासी अर्जुन (32) के रूप में हुई है। राहगीरों ने खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चालक सीट पर अर्जुन का शव खून से लथपथ था। फौरन क्राइम और एफएसएल की टीम को मौके पर बुला लिया गया। अर्जुन का गला रेतने के अलावा उसके चेहरे पर भी चाकू से वार किया गया था।

छानबीन के दौरान पुलिस को अर्जुन का मोबाइल व बाकी सामान ज्यों का त्यों मिला है। अर्जुन की हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस लूटपाट, रंजिश समेत तमाम दृष्टिकोण से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने हरियाणा नंबर की उसकी अर्टिगा कार को कब्जे में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अर्जुन के मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरी बार उसकी किससे बात हुई थी। इसके अलावा दफ्तर के जिस कर्मचारी को उसने यमुना विहार छोड़ा था, उससे भी पूछताछ की जा रही है। अर्जुन गुरुग्राम में एबीपी टूर एंड मैनेजमेंट कंपनी में कैब चालक था। शनिवार को वह गांव आ जाता था, बाकी सोमवार को वह वापस ड्यूटी पर चला जाता था।

 

Staff Reporter
Author: Staff Reporter

Leave a Comment

ताज़ा ख़बरें
विज्ञापन बॉक्स
Live Cricket