May 28, 2023 12:00 pm

सिरदर्द से परेशान महिला के सिर से निकाला गेंद के आकार जितना ट्यूमर

दिल्ली के नेहरू विहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमे एक महिला के सिर से 8 घंटे के ऑपरेशन के बाद सिर से 163 ग्राम गेंद जैसा ट्यूमर निकाला गया है। महिला की पहचान अफसाना (37 )वर्षीय के रूप में हुई है। महिला के सिर में अक्सर दर्द रहता था। उसी के चलते उसे नई दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया। जब दिमाग की एमआरआई की गई तब एक चमड़े की क्रिकेट गेंद के आकार का ट्यूमर का पता चला। इसे हटाने में करीब आठ घंटे लगे।

महिला का उपचार करने वाले डॉ. रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह एक साइलेंट ब्रेन ट्यूमर था। इसमें बार-बार सिरदर्द, देखने में कमी, कमजोरी, दौरे, संतुलन की कमी और बांझपन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन इस मामले में मरीज में कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए। महिला ने केवल हल्के सिरदर्द की शिकायत की थी। जांच के बाद महिला के मस्तिष्क में 4.6 x 4.1 x 3.7 सेमी के आकार का ट्यूमर दिखा। इसका पता चलने के बाद एडवांस उपकरणों और टेक्नोलॉजी से उपचार किया गया और महिला को 29 अप्रैल को छुट्टी दे दी गई। 25 दिन बाद महिला की हालत बेहतर है।

 

Leave a Comment

ताज़ा ख़बरें
विज्ञापन बॉक्स
Live Cricket