राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर,लूटपाट के बाद की हत्या

राजधानी दिल्ली में आए दिन कई मामले सामने आते रहते है। दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके से डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। इस इलाके में लूटपाट की घटना को वारदात देने के बाद इस इलाके में रह रहे माँ और बेटी की हत्या कर दी जाती है।

शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में बुधवार रात लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जब फ्लैट से दुर्गन्ध आने लगी तब पड़ोसियों को मामले का पता चला। मृतका की पहचान राजरानी (64 ) और इनकी बेटी गिन्नी करार (30 ) के रूप में हुई है। दोनों के शव घर की लॉबी में खून से लथपथ हालत में पड़े मिले थे।

खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सुचना दी गई। आनन -फानन में जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। बताया जा रहा है की बदमाशों ने घर की तलाशी ली है। उसके आधार पर आशंका जताई जा रही है की घर की लूटपाट और हत्या को अंजाम देने वाला कोई करीबी हो सकता है और बदमाशों की फ्रेंडली एंट्री हुई है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है।

बुधवार रात करीब 8:00 बजे पुलिस को सुचना मिली की कृष्णा नगर के एक फ्लैट में दुर्गन्ध आ रही है। सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोहे के मेन गेट पर आटोमेटिक ताला लगा था। इसके अलावा अंदर वाला दरवाज़ा भी बंद था। पुलिस ने घर का दरवाज़ा खुलवाया। अंदर घर की लॉबी में बुजुर्ग माँ और बेटी का शव पड़े थे। दोनों का गला रेता हुआ था। शव एक-दो दिन पुराने लग रहे है।
जांच के दौरान पता चला की बुजुर्ग माँ और बेटी घर में अकेले रहते है। राजरानी के पति की मौत हो चुकी है। वो ऑल इंडिया रेडियो से रिटायर थी। इनकी बेटी किसी एमएनसी में जॉब करती है। कोविड के बाद से ही उनकी बेटी वर्क फ्रॉम होम कर रही थी।

खबर मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त मौके पर पहुंची। पुलिस ने राजरानी के रिश्तदारों को खबर दी है। छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *