World food Safety Day 2023 : आज मनाया जा रहा है खाद्य सुरक्षा दिवस,जानिए क्या है इतिहास और क्या है थीम !

हर साल 7 जून को विश्व स्तर पर फ़ूड सेफ्टी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसे मानाने का खास उद्देश्य लोगो को दूषित खानपान के प्रति जागरूक करना है। आजकल के युग में लोग व्यस्त रहने के कारण अपने खानपान पर ध्यान नहीं देते है और बाहर से खाना पीना ज्यादा पसंद करते है। शरीर के सेहतमंद बनाए रखने में खानपान का रोल सबसे खास होता है। लेकिन लोगों की फूड हैबिट्स और जरूरतों को देखते हुए अब कई सारी चीज़ों को बनाने और उगाने का तरीका बदल चुका है। उनमें तरह-तरह के केमिकल्स मिलाए जा रहे हैं। तो लोगों को दूषित भोजन और पानी के नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 7 जून को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।

(World Food Safety Day) 2023 का इतिहास
यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने 20 दिसंबर 2018 को फ़ूड सेफ्टी डे मानाने का फैसला किया। डब्ल्यूएचओ, FAO के साथ संयुक्त रूप से वैश्विक स्तर पर सभी के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने के लिए इस महत्वपूर्ण दिवस में शामिल होने का आह्वान करता है।

(World Food Safety Day) 2023 महत्व
असुरक्षित खानपान से सेहत संबंधी कई सारी बीमारियां के होने का खतरा होता है। ऐसे में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का मकसद हर एक व्यक्ति को पौष्टिक और संतुलित भोजन प्रदान करना है। इसके साथ ही खानपान से होने वाले खतरों को रोकना, मिलावटी चीज़ों का पता लगाना और इनके बारे में लोगों को बताकर उन्हें सेहत के प्रति जागरूक बनाना है।

(World Food Safety Day) 2023 थीम
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन हर साल इस खास दिन को मनाने के लिए एक थीम डिसाइड करता है। इस साल यानी 2023 में इसकी थीम है ‘खाद्य मानक जीवन बचाते हैं (Food standards save lives)’। इस थीम के जरिए लोगों को खाने के लिए तय मानकों का महत्व समझाना है। पिछले साल यानी कि साल 2022 में इसकी थीम थी ‘सेफ फूड बेटर हेल्थ’।

 

Leave a Comment