पिता के दोस्त ने ही किया बेटी के साथ दुष्कर्म, मसीहा बन मामा ने की मदद

 

Rajasthan reported highest number of rape cases in 2021: NCRB - The  Economic Times

आए दिन किशोरियों और महिलाओं के साथ यौन शोषण के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र से आया है जहाँ पिता के ही एक दोस्त ने उसकी 14 साल की बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वो किशोरी के पिता को जान से मारने की धमकी देता था। इस प्रकार डरा धमकाकर उसने किशोरी को दो साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया।
यह मामला तब सामने आया जब किशोरी अपने मामा के यहाँ गई हुई थी। वहां भी आरोपी ने उसे फ़ोन करके फोन धमकाया तो उसके मामा ने फोन लेकर उसकी सारी बातें सुन लीं। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म का आरोपी दीपक (31) निवासी महरौली और किशोरी के पिता वेवसिटी क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। वह रोजाना साथ आते-जाते हैं। एक साथ काम करने के कारण आरोपी दीपक का उनके घर आना-जाना हो गया। करीब दो साल पहले उसने किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया।
उसने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसके पिता की हत्या कर देगा। उसका पिता रोजाना उसके साथ जाता है। इससे डरी किशोरी ने परिजनों से शिकायत नहीं की और यौन शोषण को झेलती रही।
शनिवार को जब किशोरी मामा के यहाँ गई तब उसके मामा ने किशोरी को कॉल पर बात करते हुए तनाव में देखा। किशोरी के मामा ने फ़ोन लेकर सारी बाते सुन ली। फिर इस वारदात की सुचना पुलिस को दी गई।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Comment