पिता ने ही किया अपनी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म , पडोसी भी था शामिल

मुंबई। देश के अलग अलग जगहों से दिल दहला देने वाली वारदाते लगदार सामने आ ही है। घटना मुंबई के चेंबूर की है। जहाँ रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिक के साथ उसके महोल्ले में रहने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। हैरानी कि बात ये थी कि इस वारदात में नाबालिक के पिता भी में साथ था। जानकारी के अनुसार पीड़िता के महोल्ले में ही रहने वाले ही एक 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने पीड़िता के साथ फरवरी के अंतिम सप्ताह में दुष्कर्म किया। उसके बाद नाबालिक के 41 वर्षीय पिता ने भी उसके साथ घर पर ही दुष्कर्म किया। इसका खुलासा तब हुआ जब नाबालिक ने हाल ही में पेट में दर्द की शिकायत की उसके बाद जब पीड़िता की माँ उसे डॉक्टर के पास लेकर गई तो वह ये सुनकर हैरान हो गई कि उनकी नाबालिक बेटी गर्भवती है। इसके बाद पीड़िता की काउंसलिंग की गई , जिसमे पीड़िता ने बताया कि उसके पिता और महोल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने बताया कि इस दुष्कर्म के बाद वह डर गई थी और सदमे कि वजह से उसने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। इस के बाद पीड़िता कि माँ ने अस्पताल से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता और महोल्ले में रहने वाले दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आगे कि जाँच अभी जारी है।

 

Staff Reporter
Author: Staff Reporter

Leave a Comment