एयर इंडिया की फ्लाइट में पैसेंजर ने किया शौच,क्रू के विरोध करने पर उनसे की बदतमीज़ी

एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब और शौच का एक और मामला सामने आया है। पैसेंजर ने पहले फ्लाइट में पेशाब किया और फिर थूका। जब क्रू के मेंबर्स ने इसका विरोध किया तो उस व्यक्ति ने उनसे वाद-विवाद किया। काफी देर तक पैसेंजर ने फ्लाइट में हंगामा किया।

मुंबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट में राम सिंह नाम का पैसेंजर था। राम सिंह ने पहले पेशाब किया और फिर शौच किया। बाद में विमान में थूकता भी रहा।

ये पूरी घटना फ्लाइट नंबर AIC866 की है। ये फ्लाइट मुंबई से दिल्ली आ रही थी। पैसेंजर 24 जून को दिल्ली आ रहा था। आरोपी राम सिंह को दिल्ली की आईजीआई पुलिस (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट) को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *