फ्रांस में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने युवक की गोली मारकर हत्या

पेरिस। फ्रांस में एक युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा को दो दिन हो गए हैं। फ्रांस के अलग अलग जगहों से हिंसा की खबरे लगातार सामने आ रही है। लोगों की गुस्साई भीड़ पुलिस और सुरक्षाबलों पर हमले कर रही है। अब तक कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है , हालात अभी तनावपूर्ण हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की घटना मंगलवार की है। राजधानी पेरिस के उपनगर नानतेरे में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने एक युवक को गोली मार दी थी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। किशोर को पॉइंट ब्लैंक रेंज से छाती में गोली मारी गई। पहले तो पुलिस ने बताया की किशोर ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने गोली चलाई। लेकिन घटना का वीडियो सामने आने के बाद पता चला की पुलिस झूठ बोल रही है।

हिंसा की आग में दूसरे दिन भी जला फ्रांस

इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया।गुस्साए लोगों ने पथराव और वाहनों में आग लगाना शुरू कर दिया। नानतेरे शहर में प्रदर्शनकारियों ने आतिशबाजी की, जिससे जगह-जगह आग लग गई। और इसका परिणाम ये रहा की हिंसा देश के अलग-अलग हिस्सों में फैल गई है। बसों में आग लगा दी गई पुलिस के उप्पर पथराव होने लगा। पुलिस ने 31 लोगों को हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया है। हिंसा की घटनाओं में 24 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
पुलिसकर्मी द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या करने की निंदा हो रही है। सरकार ने अपने बयान में सुरक्षाबलों की ही आलोचना की है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने कहा की युवक की हत्या अस्वीकार्य और अक्षम्य है। इस हत्याकांड को किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता है। इस घटना के बाद फ्रांस में पुलिस से नियमों में सुधार की मांग उठने लगी है। बीते साल फ्रांस में पुलिस की कार्रवाई में 13 लोगों की मौत हुई थी।

Staff Reporter
Author: Staff Reporter

Leave a Comment