पीएम मोदी ने बैठक कर, देश भर में बारिश की स्थिति का जायजा लिया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बात की है। भारत के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश के स्थिति का जायजा लिया है। पीएमओ ने यह जानकारी दी। पीएम के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से देश के कई राज्यों में भीषण बारिश हो रही है जिससे कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ से पुल टूट गए हैं। सड़कें धंस गई है। इन सबको देखते हुए पीएम मोदी ने सोमवार को मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की और स्थिति का जायजा लिया है।

Monsoon Update Today देशभर में जुलाई महीने में होगी सामान्य बारिश IMD ने दी  मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी - Monsoon: IMD Orange Alert Today in Maharashtra  Uttarakhand Himachal Pradesh Delhi UP

इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लगातार हो रही बारिश से बने हालात पर सभी मंत्रियों, अधिकारियों और मेयर के साथ बैठक की। इस दौरान बताया कि स्थिति से निपटने के लिए तैयारी नहीं की गई थी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। यहाँ पुल टूट गए और सड़कें भी धंस गई। मंडी में तो बाढ़ जैसै हालात हो गए हैं। लोगों की सहायता के लिए भाजपा और राज्य सरकार की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। वहीं, बिलासपुर जिले में नाले में बहने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
राजस्थान में भी जमकर बारिश हो रही है। अजमेर में सागर झील ओवरफ्लो हो रहे है। पानी तेजी से गिर रहा है। दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुँच गया है। पंजाब के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है, जिससे वहाँ भी बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश के कारण मोहाली में एक इमारत गिर गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन बारिश की स्थिति बनी रहेगी। कल से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

Staff Reporter
Author: Staff Reporter

Leave a Comment