राजधानी में 25 करोड़ की हुई चोरी से उठा पर्दा , 25 किलो सोना बरामद

छत्तीसगढ़ पुलिस ने शातिर चोर लोकेश श्रीवास और उसके साथी शिवा चंद्रवंशी को पकड़ लिया है। पुलिस ने शातिर चोर लोकेश श्रीवास को 25 किलो सोना के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस को लोकेश श्रीवास के पास से 25 किलो सोना के अलावा नगदी और अन्य जेवरात भी बरामद हुए हैं। दुर्ग पुलिस ने लोकेश को कोहका से हिरासत में लिया है।

आपको बता दे की चोरी का यह संपूर्ण माल जो बरामद हुAbout WordPressआ है वो दिल्ली में हुई चोरी का है। लोकेश की बिलासपुर एवं राजनांदगांव पुलिस को भी तलाश थी। इसके पूर्व भी लोकेश श्रीवास को दुर्ग पुलिस ने आकाशगंगा मे पारख ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी। फिलहाल दुर्ग पुलिस लोकेश श्रीवास से अन्य मामले की पूछताछ कर रही है।

बता दे की आरोपी लोकेश ने वर्ष 2021 में दुर्ग छत्तीसगढ़ से 40 किलो सोना चुराया था। इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस लोकेश व उसके साथी की तलाश कर रही थी। मध्य प्रदेश पुलिस ने लोकेश के साथी को गिरफ्तार कर लिया था और उसके साथी ने बताया था कि लोकेश दिल्ली में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने गया है। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी। दिल्ली पुलिस मध्य प्रदेश जाकर मध्य प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस की टीम उसे दिल्ली ले आ रही है।

आरोपी लोकेश व उसका साथी आंध्र प्रदेश में भी चोरी की बड़ी वारदात करके कर आए थे। आंध्र प्रदेश पुलिस मध्य प्रदेश पहुंची थी। इसके बाद इन दोनों के बारे में खुलासा हुआ था। मध्य प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी। उसके बाद दिल्ली पुलिस इस चोरी की इस सबसे बड़ी वारदात का खुलासा कर सकी।

Saumya Mishra
Author: Saumya Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *