अक्षय कुमार चाँदनी चौक से हो सकते ही भाजपा उमीदवार , कंगना, अक्षय, युवराज, पवन सिंह… BJP उतारेगी सितारों की फौज, लिस्ट का इंतजार

अक्षय कुमार चाँदनी चौक से हो सकते ही भाजपा उमीदवार , कंगना, अक्षय, युवराज, पवन सिंह… BJP उतारेगी सितारों की फौज, लिस्ट का इंतजार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लगभग 100 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। इसकी पहली सूची कभी भी जारी की जा सकती है। इस सूची को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक गुरुवार की रात लगभग 11 बजे से शुरू होकर शुक्रवार तड़के लगभग 3.30 बजे समाप्त हुई। इस बैठक को लेकर पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम बड़े नेता शामिल हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस  बैठक में तय किया गया है कि वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गाँधी नगर से गृहमंत्री अमित शाह, लखनऊ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नागपुर से नितिन गडकरी, अमेठी से स्मृति ईरानी चुनाव लड़ेंगे। इनका नाम बैठक में फाइनल हो गया है।

वही बंगाल के आसनसोल में तृणमूल कॉन्ग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को टक्कर देने के लिए भाजपा भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह को उतार सकती है।

कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

वहीं, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को दिल्ली के चाँदनी चौक और क्रिकेटर युवराज सिंह को पंजाब के गुरदासपुर से मैदान में उतारा जा सकता है।

वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश के भोपाल से वर्तमान भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काटा जा सकता है। उनकी जगह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मैदान में उतार सकती है। वहीं, दिल्ली से भाजपा कई चेहरों को बदलने की तैयारी कर रही है। इसमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी का नाम भी शामिल है। तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई को भी मैदान में उतारे जाने की संभावना है।

 

Narender Dhawan
Author: Narender Dhawan

Leave a Comment