DELHI MAYOR ELECTION : दिल्ली नगर निगम महापौर के चुनाव नामांकन का आज आखिरी दिन, आप ने महेश खिची को बनाया महापौर उम्मीदवार

दिल्ली के नगर निगम महापौर के चुनाव नामांकन का आज आखिरी दिन है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने महापौर और उपमहापौर प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम के लिए महापौर वार्ड 84 यानी देव नगर के पार्षद महेश खिची को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, रविंद्र भारद्वाज को उपमहापौर उम्मीदवार बनाया गया है।आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने ऐलान किया है कि नगर निगम महापौर और उपमहापौर का चुनाव “आप” और “कांग्रेस” साथ मिलकर लड़ेगी। दरअसल, दिल्ली में 26 अप्रैल को महापौर के चुनाव होने है।
बता दें कि दिल्ली में पार्षदों की संख्या 250 है, जिसमें से आम आदमी पार्टी के 134 और बीजेपी के 104 पार्षद है। लोकसभा चुनाव के बीच ही दिल्ली में नए महापौर का चुनाव होना है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले तक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का नगर निगम में कोई गठबंधन नहीं था। हालांकि, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दोनों ही दलों के करीबी नेताओं ने साफ कर दिया था कि अब राजनीतिक स्थितियां बदल गई है। अब दोनों पार्टियों एक दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी।

भाजपा ने भी किया ऐलान
भाजपा भी निगम महापौर का चुनाव लड़ने जा रही है। बीजेपी अपना महापौर बनवाने की पुरजोर कोशिश करेगी। पार्टी किसी भी हालत में “आप” को वाकओवर नहीं देना चाहती है। भाजपा ने मेयर के लिए किशन लाल  (वार्ड न 62, शकूरपुर) को मैदान में उतारा है जबकि नीता बिष्ट (वार्ड न 247 सादतपुर) को डिप्टी मेयर के लिए उम्मीदवार बनाया है।

Mehak Bharti
Author: Mehak Bharti

Leave a Comment