प्रधानमंत्री ने प्रदेश भाजपा को दी ताकत, अब उत्साह के साथ मौदान में उरेंगे भाजपा कार्यकर्ता

राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली और किए गए विकास के वादों ने प्रदेश भाजपा को ताकत दे दी है। माना जा रहा है कि अब भाजपा पूरे उत्साह से भरपूर और पूरी तैयारी के साथ चुनाव अभियान में उतरने वाली है। एक तरह से प्रधानमंत्री ने रोड़ मैप भी पेश कर दिया है। जिसके उपर प्रदेश भाजपा चुनावी सभा करेंगे। इन सबके बीच बड़ी बात यह है की अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने आप-दा को नहीं सहेंगे बदलकर रहेंगे नारा भी दे दिया है। जिसके बाद माना जा रहा है भाजपा नेता आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार के खिलाफ घेरेंगे। वहीं, युवाओं और महिलाओं को किस तरह से  साधना है, इसका भी इशारा प्रधानमंत्री अपने भाषण में दे चुके है।

इधर, अभी तक आम आदमी पार्टी अपनी योजनाओं को लागू कर सुर्खियों में बनी हुई थी। आप ने जब उम्मीदवारों की सूची नहीं जारी नहीं कि थी लेकिन तभी भी वह आक्रामक थी। रणनीतिकारों के अनुसार माने तो महिला सम्मान योजना, संजीवनी योजना के साथ साथ अन्य चुनावी वादे से भाजपा दिल्ली के चुनाव में पिछड़ती नजर आ रही थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शीश महल पर वार किया, यहीं नहीं बल्कि अपने भाषण में आप को घेरा। फिलहाल भाजपा भी अपने संकल्प पत्र में लेकर आएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी साफ कर दिया कि दिल्ली सरकार की जो भी जनहित वाली योजनाएं है वह लागू रहेगी और मुफ्त की सभी योजना भाजपा सत्ता में आने के बाद जारी रखेंगे।

इन सभी बातों से दिल्ली भाजपा को मनोवैज्ञानिक तौर पर भी मजबूती मिल गई है। युवाओं को साधने के लिए भी 21वीं सदी में विकसित भारत देखने का सपना भी साकार करने वाला प्रचार अभियान का हिस्सा होगा। वहीं, रोहिणी स्थिति जापानी पार्क भाजपा के लिए शुभ माना जा रहा  है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लोकसभा चुनाव के लिए साल 2013 में लांच हुए थे तो यहीं से प्रधानमंत्री ने पहली रैली की शुरुआत की थी। जिसके बाद लगातार तीन बार नरेंद्र मोदी सत्ता में आए। वहीं, भाजपा नेताओं के मुताबिक जापानी पार्क की रैली दिल्ली में भी फतह दिलवाएगी और 27  साल का वनवास दिल्ली में भाजपा का समाप्त होगा। रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी ठीक वैसे ही नजर आ रहा है जैसे साल 2013 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला दिखा था।

प्रधानमंत्री ने जब कहा कि दिल्ली सरकार आप-दा से कम नहीं है, आप-दा नहीं सहेंगे बदलकर रहेंगे कहा तो पूरा रैली स्थल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दलबदल कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को मंच पर अभिवादन करते नजर आए। इसी बीच दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश गहलौत जब प्रधानमंत्री से मिले तब उन्होंने उनकी पीठ थपथपाई और उत्साहवर्धन किया। इधर जब मनजिंदर सिंह सिरसा प्रधानमंत्री के पांव छूने के लिए आगे बढ़े तो उन्होंने दूर से ही मनजिंदर सिंह को रोक दिया।

Kanchan
Author: Kanchan

Leave a Comment