शराब का था आदी,माता-पिता से झगड़ा कर,की खुदखुशी

देश की राजधानी दिल्ली के एक युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान। घटना पहाड़गंज के इलाके की हैं। फिलहाल पुलिस की टीम इस घटना को लेकर जांच कर रही हैं।

दिल्ली के पहाड़गंज से यह घटना सामने आई हैं। एक 23 वर्षीय युवक ने अपने घर पर ही आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार 23 फ़रवरी को हुई,मृतक की शिनाख्त जसमीत उर्फ़ जस के रूप में हुई हैं।

दरअसल,बताया जा रहा हैं कि जसमीत शराब पीने का आदी था,और वह अक्सर अपने माता-पिता से झगड़ा किया करता था। जानकारी के अनुसार इस घटना के एक दिन पहले यानी 22 फ़रवरी की शाम करीब 7:00 बजे मृतक ने शराब के नशे में अपनी माँ से झगड़ा किया। और यही नहीं बल्कि मारने-पीटने की कोशिश भी की थी। जिसके बाद मृतक के माता-पिता घर छोड़कर गाजियाबाद अपनी बेटी के घर चले गए थे।

पडोसी ने उन्हें बताया कि उनके घर का ताला तोड़ने की कोशिश की गई हैं,इसके बाद माता-पिता ने अपने एक रिश्तेदार तेजिंदर को चाभी देकर उनके घर जांच-पड़ताल के लिए भेजा। तक़रीबन 10 बजे मौके पर घर पंहुचा और ताला सही-सलामत पाया, लेकिन ताला खोल अंदर घुसने पर उन्होंने पाया कि जसमीत ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली हैं। बताया जा रहा है मृतक स्पष्ट रूप से बालकनी के रास्ते से अंदर घुसा था। पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई हैं।

Leave a Comment