विधानसभा के चुनाव के दौरान भाजपा ने महिला सम्मान योजना के ऊपर चर्चा की थी,जिसमे महिलाओ को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया गया। इसी बीच चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था 8 मार्च यानी अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को सभी महिलाओ को 2500 रूपये मिलना शुरू हो जायेंगे।
जिसकी तारीख अब आ चुकी हैं और सभी महिलाओ को कब मिलेगा इसका लाभ? इस सवाल को लेकर दिल्ली की हर महिलाओ के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। तो आइए सबसे पहले यह जान लेते हैं कि इसका लाभ किन महिलाओ को मिलेगा।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज दिल्ली महिला मोर्चा ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया हैं। जिसके मुख्य अतिथि बीजीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष्य जेपी नड्डा होंगे। हालांकि यह कार्यक्रम दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कुछ महिलाओ को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया हैं।
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा हैं कि 21 से 60 साल तक की महिलायें इस योजना का पात्र होंगी। जिसके लिए इसका वेरिफिकेशन वोटर कार्ड,आधार कार्ड,बीपीएल कार्ड और इनकम कार्ड के आधार पर किया जायेगा।
साथ ही बता दें जिन महिलाओ की सालाना घरेलु आया तीन लाख या उससे कम हैं उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा हैं दिल्ली सरकार इस योजना को लागू करने के लिए एक वेबपोर्टल जारी कर सकती हैं,जहाँ इस योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता हैं। सूचना के अनुसार इसका लाभ लगभग 15 लाख महिलाओ को महिला समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा।