झगडे का बदला लेने के लिए दोस्तों ने की युवक की हत्या,पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार

दिल्ली के चिल्ला गाँव से एक बेहद ही खौफनाक वारदात सामने आई थी,जहाँ दो दोस्तों ने एक युवक का अपहरण किया था। इतना ही नहीं बाद में उसे पत्थर से से पीट-पीटकर उसकी हत्या भी कर दी थी। इसके बाद युवक का शव यमुना नदी में फेंक दिया। बताया जा रहा हैं कि सात महीने पहले इनके बीच लड़ाई हुई थी,जिसका बदला लेने के लिए इस वारदात को दोस्तों ने अंजाम दिया। हत्या के कुछ दिन बाद युवक का शव जामिया नगर थाना पुलिस को यमुना नदी में मिला। पुलिस ने इस मामले में दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार किया हैं।

मृतक की शिनाख्त संजय के रूप में हुई है,वहीं आरोपियों की पहचान चिल्ला गांव निवासी अमित और त्रिलोकपुरी निवासी विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धनिया ने बताया कि 18 अप्रैल को संजय नामक व्यक्ति की गुमशुदा होने की सूचना दी गई थी। परिजनों ने बताया था कि वह 10 अप्रैल से गायब हैं। अगले दो दिन बाद यानी 20 अप्रैल को जामिया नगर थाना पुलिस को यमुना नदी से एक शव मिला। जिसके बाद 22 अप्रैल को परिजनों ने शव की पहचान की।

पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की,तो पता चला कि विक्की और अमित ने मिलकर बाइक पर सवार होकर संजय को अगवा किया था। वे दोनों अपने घर से फरार मिले। पुलिस ने जांच के दौरान विक्की को पकड़ लिया और पूछताछ के दौरान विक्की ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। विक्की ने बताया कि सात माह पहले उसका और उसके दोस्त का गांव में झगड़ा हुआ था। उन्होंने कुछ लोगों को पीटा था। इसके बाद 19 सितंबर, 2024 को संजय का अपहरण करके उसे जानकर पीटा और इस वारदात की वीडियो भी बनाई। साथ ही संजय की हत्या कर उसका शव यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने अमित को एटा से गिरफ्तार किया है।

Leave a Comment