traffic police - दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date https://delhiuptodate.com Lastest News in Hindi, Breaking Hindi New... Mon, 11 Sep 2023 07:26:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 पुलिस आयुक्त और स्पेशल सीपी की सूझबूझ से नहीं टकराए मेहमानों के काफिले, महीनों से चल रही थी तैयारी https://delhiuptodate.com/archives/5417 https://delhiuptodate.com/archives/5417#respond Mon, 11 Sep 2023 07:26:14 +0000 https://delhiuptodate.com/?p=5417 दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के सुझाव व ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव की सूझबूझ से देरी होने के बावजूद विदेशी मेहमानों के कारकेड आपस में न तो टकराए व न ही क्रॉस हुए। पुलिस आयुक्त के आदेश पर विशेष पुलिस आयुक्त ने मुख्य रूट के अलावा शाॅर्टकट रूट भी रिजर्व में ... Read more

The post पुलिस आयुक्त और स्पेशल सीपी की सूझबूझ से नहीं टकराए मेहमानों के काफिले, महीनों से चल रही थी तैयारी first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के सुझाव व ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव की सूझबूझ से देरी होने के बावजूद विदेशी मेहमानों के कारकेड आपस में न तो टकराए व न ही क्रॉस हुए। पुलिस आयुक्त के आदेश पर विशेष पुलिस आयुक्त ने मुख्य रूट के अलावा शाॅर्टकट रूट भी रिजर्व में बनाकर रखे हुए थे। देरी करने वाले विदेशी मेहमानों के काफिलों को शार्टकट रूट से निकालकर समय से पहुंचाया गया। रविवार सुबह इन रूटों के कारण ट्रैफिक पुलिस को काफी सहूलियत हुई।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने छह माह पहले तैयारी शुरू कर दी थी। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की बैठक में सूझबूझ का परिचय देते हुए आदेश दिया था कि अगर विदेशी राष्ट्राध्यक्ष होटल से समय से नहीं निकल पाते हैं तो फिर रूट पर चलने वाले कारकेड का आवागमन गड़बड़ा जाएगा। इसे देखते हुए होटल से देर से निकलने वाले विदेशी मेहमानों के लिए शाॅर्टकट रूट बनाएं।

इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने विदेशी मेहमानों के लिए होटल से प्रगति मैदान व राजघाट तक के लिए 31 रूट बनाए थे। इसके अलावा आठ शॉर्टकट रूट बनाए थे। राजघाट के लिए सी-हैक्सागन होकर रूट बनाया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को प्रगति मैदान जाने के लिए कई विदेशी मेहमान होटलों से देरी से निकले। ऐसे में शॉर्टकट रूट से इन्हें प्रगति मैदान पहुंचाया गया। रविवार सुबह भी राजघाट जाने के लिए कई मेहमान देरी से निकले। इनके लिए भी यही व्यवस्था की गई।

दो महीने से की जा रही थी रिहर्सल
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार विदेशी मेहमानों का प्रगति मैदान जाने के दौरान एक से दो मिनट का गैप था। पौने घंटे में सभी को होटलों से प्रगति मैदान पहुंचाना था। ऐसे में इन शॉर्टकट रूट का भी इस्तेमाल किया गया। विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव की निगरानी में दो महीने पहले विदेशी मेहमानों के लिए बनाए गए रूट की रिहर्सल शुरू कर दी गई थी। रिहर्सल के दौरान आने वाली परेशानियों को समय से दूर किया गया। बार-बार रिहर्सल करने से ट्रैफिक पुलिस का सटीक टाइम तक पहुंचना बहुत बड़ी बात रही।

The post पुलिस आयुक्त और स्पेशल सीपी की सूझबूझ से नहीं टकराए मेहमानों के काफिले, महीनों से चल रही थी तैयारी first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
https://delhiuptodate.com/archives/5417/feed 0
क्या Amitabh Bachchan को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार? https://delhiuptodate.com/archives/2860 https://delhiuptodate.com/archives/2860#respond Fri, 19 May 2023 11:25:37 +0000 https://delhiuptodate.com/?p=2860 पिछले दिनों अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह बिना हेलमेट बाइक पर बैठे दिखे थे। इस घटना के बाद बिग बी ने एक नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वे मुंबई पुलिस की गाड़ी के साथ मायूस खड़े हैं और उन्होंने बताया है कि वे अरेस्ट हो गए हैं। ... Read more

The post क्या Amitabh Bachchan को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार? first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
पिछले दिनों अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह बिना हेलमेट बाइक पर बैठे दिखे थे। इस घटना के बाद बिग बी ने एक नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वे मुंबई पुलिस की गाड़ी के साथ मायूस खड़े हैं और उन्होंने बताया है कि वे अरेस्ट हो गए हैं।

 

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बिग बी पुलिस की गाड़ी के पास खड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह कैमरे की तरफ न देखते हुए नीचे ओर देखकर कुछ सोचते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में सिर्फ ‘अरेस्ट’ लिखा है।

इस तस्वीर में वह बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में मुंबई पुलिस की गाड़ी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। हो सकता है कि यह उनकी किसी आने वाली फिल्म का शूट हो। इस फोटो के कैप्शन पर फैंस के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है…सर.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भूतनाथ को कोई अरेस्ट नहीं कर सकता

The post क्या Amitabh Bachchan को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार? first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
https://delhiuptodate.com/archives/2860/feed 0