weather news update - दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date https://delhiuptodate.com Lastest News in Hindi, Breaking Hindi New... Mon, 10 Jul 2023 10:50:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 बाढ़ को लेकर CM योगी आदित्यनाथ, अधिकारियों को दिए निर्देश https://delhiuptodate.com/archives/4277 https://delhiuptodate.com/archives/4277#respond Mon, 10 Jul 2023 10:50:24 +0000 https://delhiuptodate.com/?p=4277 लखनऊ। उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में भारी बारिश हो रही है और कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं। नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी की आशंका के मध्यनज़र हर वक्त ‘अलर्ट मोड’ में रहने के ... Read more

The post बाढ़ को लेकर CM योगी आदित्यनाथ, अधिकारियों को दिए निर्देश first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
लखनऊ। उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में भारी बारिश हो रही है और कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं। नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी की आशंका के मध्यनज़र हर वक्त ‘अलर्ट मोड’ में रहने के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने राज्य के विभिन्न जिलों में हुई भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ और जलभराव की स्थिति की सोमवार को समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया। बता दें कि लगातार बारिश कि वजह से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में नदियां उफान पर हैं, जिसका असर उत्तर प्रदेश में दिख सकता है।

up weather news monsoon latest updates imd forecast for 10 july rain in  delhi - Weather today in Hindi - Aaj ka mausam, mausam ki jankari, Temp  today in Hindi - Weather

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक कर राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़, जलभराव और राहत कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ और भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति और सभी नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश देते हुए प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क रखने के आदेश दिए। जरूरत पड़ने पर आपदा प्रबंधन मित्रों और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों की भी मदद ली जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अतिसंवेदनशील तटबंधों पर प्रभारी अधिकारी और सहायक अभियन्ता हर वक्त ‘अलर्ट मोड’ में रहें, तटबन्धों की लगातार निगरानी की जाए, बाढ़ या भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में देर न हो और प्रभावित परिवारों को हर जरूरी मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलभराव की समस्या के निदान के लिए भी ठोस प्रयास करने के निर्देश देते हुए कहा ‘जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी और पुलिस की संयुक्त टीम जलभराव से बचाव के लिए स्थानीय जरूरतों के अनुसार व्यवस्था करें। जिलाधिकारी अपने—अपने क्षेत्रीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर निकाय के अध्यक्ष के साथ संवाद कर जरूरी कार्यवाही करें.’ मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली से कई स्थानों पर जनहानि की घटनाओं का जिक्र करते हुए वज्रपात के सटीक पूर्वानुमान की बेहतर प्रणाली विकसित करने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि राजस्व एवं राहत, कृषि, राज्य आपदा प्रबन्धन, दूर संवेदी प्राधिकरण, मौसम विभाग, केन्द्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण से संवाद-संपर्क बनाएं और ऐसी प्रणाली का विकास करें जिससे आम जन को समय से मौसम की सटीक जानकारी मिल सके।

 

The post बाढ़ को लेकर CM योगी आदित्यनाथ, अधिकारियों को दिए निर्देश first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
https://delhiuptodate.com/archives/4277/feed 0
पीएम मोदी ने बैठक कर, देश भर में बारिश की स्थिति का जायजा लिया https://delhiuptodate.com/archives/4271 https://delhiuptodate.com/archives/4271#respond Mon, 10 Jul 2023 09:26:22 +0000 https://delhiuptodate.com/?p=4271 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बात की है। भारत के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश के स्थिति का जायजा लिया है। पीएमओ ने यह जानकारी दी। पीएम के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही ... Read more

The post पीएम मोदी ने बैठक कर, देश भर में बारिश की स्थिति का जायजा लिया first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बात की है। भारत के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश के स्थिति का जायजा लिया है। पीएमओ ने यह जानकारी दी। पीएम के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से देश के कई राज्यों में भीषण बारिश हो रही है जिससे कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ से पुल टूट गए हैं। सड़कें धंस गई है। इन सबको देखते हुए पीएम मोदी ने सोमवार को मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की और स्थिति का जायजा लिया है।

Monsoon Update Today देशभर में जुलाई महीने में होगी सामान्य बारिश IMD ने दी  मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी - Monsoon: IMD Orange Alert Today in Maharashtra  Uttarakhand Himachal Pradesh Delhi UP

इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लगातार हो रही बारिश से बने हालात पर सभी मंत्रियों, अधिकारियों और मेयर के साथ बैठक की। इस दौरान बताया कि स्थिति से निपटने के लिए तैयारी नहीं की गई थी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। यहाँ पुल टूट गए और सड़कें भी धंस गई। मंडी में तो बाढ़ जैसै हालात हो गए हैं। लोगों की सहायता के लिए भाजपा और राज्य सरकार की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। वहीं, बिलासपुर जिले में नाले में बहने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
राजस्थान में भी जमकर बारिश हो रही है। अजमेर में सागर झील ओवरफ्लो हो रहे है। पानी तेजी से गिर रहा है। दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुँच गया है। पंजाब के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है, जिससे वहाँ भी बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश के कारण मोहाली में एक इमारत गिर गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन बारिश की स्थिति बनी रहेगी। कल से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

The post पीएम मोदी ने बैठक कर, देश भर में बारिश की स्थिति का जायजा लिया first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
https://delhiuptodate.com/archives/4271/feed 0
सुबह सुबह हुई झमाझम बारिश से दिल्ली वालों को मिली राहत https://delhiuptodate.com/archives/3809 https://delhiuptodate.com/archives/3809#respond Thu, 29 Jun 2023 05:42:59 +0000 https://delhiuptodate.com/?p=3809 दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में सुबह सुबह तेज बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है । दिल्ली में मानसून समय से पहले ही पहुंच गया है । बेमौसम बरसात का कहीं लोग आनंद उठा रहे है तो कहीं बारिश से हुई घमस से लोग परेशान है । मौसम विभाग ... Read more

The post सुबह सुबह हुई झमाझम बारिश से दिल्ली वालों को मिली राहत first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में सुबह सुबह तेज बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है ।
दिल्ली में मानसून समय से पहले ही पहुंच गया है । बेमौसम बरसात का कहीं लोग आनंद उठा रहे है तो कहीं बारिश से हुई घमस से लोग परेशान है । मौसम विभाग का कहना है की 2 जुलाई तक हल्की बारिश के होने की संभावना है ।

Delhi Weather Update Mercury To Dip Further As IMD Predicts Rain And Cold  Wave In Delhi-NCR ANN | Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में ठंड का कहर  जारी, पूरे हफ्ते नही होंगे

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में औसत बारिश 000.1 मिमी दर्ज की गई, जबकि पालम में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 013.8 मिमी बारिश, आयानगर में 024.6 मिमी व नजफगढ़ में 002.0 मिमी बारिश हुई। बाकी इलाके बारिश के लिए तरसते रहे।

The post सुबह सुबह हुई झमाझम बारिश से दिल्ली वालों को मिली राहत first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
https://delhiuptodate.com/archives/3809/feed 0