May 28, 2023 12:06 pm

आकांक्षा दुबे मौत मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह गिरफ्तार

 

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा की होटल के कमरे से संदिग्ध परिस्थति में लाश मिलने के बाद वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि आकांक्षा सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार किया है।

गाजियाबाद कोर्ट ने समर सिंह को वाराणसी पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर दिया है। पुलिस अब समर सिंह को लेकर वाराणसी रवाना होगी। समर सिंह गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा हुआ था। पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था।

गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी निपुण अग्रवाल के अनुसार, गुरुवार को वाराणसी के सारनाथ थाने री पुलिस यहां आई थी। आकांक्षा दुबे मामले में हमसे मदद मांगी थी। शुक्रवार सुबह नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित गांव मोरटा के नजदीक सोसायटी से समर सिंह को गिरफ्तार कर नंदग्राम थाना लाया गया। मेडिकल मुआयना के बाद पुलिस ने समर को ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया।

गौरतलब है कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए अदालत में कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें आरोपी गायक समर सिंह का गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं पुलिस दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश में जुटी है।

Harnam
Author: Harnam

Leave a Comment

ताज़ा ख़बरें
विज्ञापन बॉक्स
Live Cricket