दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम मे बड़ी संख्या मे जुटा संत समाज, 300 संत और 150 महामंडलेश्वर ने लिया भाग

नई दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली भाजपा प्रदेश मंदिर प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को एक भव्य हिंदू नव वर्ष महोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विदेश एवं संस्कृत राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव गौतम, भाजपा नेता विजय गोयल, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के अलावा कई जाने-माने संत महामंडलेश्वर शामिल हुए। 10,000 से अधिक हिंदुओ ने इस कार्यकर्म में भाग लिया तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित समारोह में लोगो ने जय श्री राम के नारे भी जम कर लगाएं वही महादेव भक्त हंसराज रघुवंशी के गानों पर झूमते हुए भी नज़र आएं पुरे स्टूडियम को भगवा ध्वज से सजाया गया था। कुछ लोगो ने बताया की हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार आज के दिन को ही नए वर्ष के रूप में मनाया जाता हैं और सभी हिंदुओ में को आज भी के नव वर्ष मनाना चाहिए।

हालांकि इस कार्यक्रम में बहुत से युवाओं ने भी हिस्सा लिया और उन्होंने हिंदू सभ्यता संस्कृति 9 वर्ष में अपनी रूचि दिखाई। वही कुछ युवा युवतियों का कहना था क्यों नहीं इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने धर्म के बारे में जानना बहुत अच्छा लगा हालाकी जिस समय में ज्यादातर यंग लोग लग जाना पसंद करते हैं बाहर घूमना पसंद करते हैं ऐसे में वह अपनी धर्म और संस्कृति भूल जाते हैं हालांकि इसकी जानकारी देश के युवाओं को होना चाहिए ताकि आगे चलकर हिंदू रीति रिवाज को जान सके पहचान सके।

कुछ लोगों ने तो प्रधानमंत्री तक का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी वजह से ही हम हिंदू नव वर्ष मना रहे हैं और आगे भी इसी तरह से मनाते रहेंगे तो वही कुछ युवा युवतियों ने भारत को हिन्दू राष्ट्र भी मान चूके है और वो चाहते है की भारत को आधिकारिक रूप से हिन्दू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए।

Harnam
Author: Harnam

Leave a Comment