साकेत कोर्ट में गवाही देने आई महिला पर फायरिंग

मामला दिल्ली के साकेत कोर्ट का है जहां शुक्रवार सुबह गवाही देने आई एक महिला को एक के बाद एक चार गोली मारी गई। महिला की पहचान एम राधा के रूप में हुई है जिन्हे कोर्ट में गवाही देने के लिए लाया गया था। घायलवस्था में महिला को मैक्स साकेत अस्पताल ले जाया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।सूचना मिलते ही सारे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके थे। वकील की ड्रेस में आए हमलावर ने महिला को चार गोलियां मारकर घायल कर दिया हालांकि आरोपी की पहचान हो चुकी है जोकि उस महिला के पति है। आरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील रह चुके है,गोली मारने के बाद वह कैंटीन के बैक एंट्री के रास्ते फरार हो गया। बताया जा रहा है की हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है ,लेकिन कहीं न कही इस वारदात से उस जगह पर सनसनी फैल चुकी है। लोग हैरान है की कोर्ट में सिक्योरिटी होते हुए भी कैसे कोई हथियार के साथ दाखिल हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला के पति ने ही गोली चलाई है। बताया जा रहा है पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा थ। मामला पैसों को लेकर था। आरोपी बिहार का रहने वाला है । उस पर पहले से ही कई मामलें दर्ज है। गोली चलाने वाले वकील का नाम कामेश्वर प्रताप बताया जा रहा है।
इसी मामलें के बीच दिल्ली के सी एम अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की सुरक्षा को रामभरोसे बताया है।

Arit
Author: Arit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *