DMRC दिल्ली मेट्रो में येलो लाइन 1 घंटे देरी से लोग हुए परेशान

कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सेवाएं बृहस्पतिवार सुबह देरी से चली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों को वायलेट लाइन का उपयोग करने की सलाह दी , जबकि प्रभावित हिस्से में समस्या को ठीक किया जा रहा था। करीब एक घंटे के बाद मेट्रो मार्ग पर सेवाएं सामान्य हो सकीं , जिसके बाद येलो लाइन पर इंतज़ार कर रहे यात्री की भरी भीड़ भी जमा हुई।

डीएमआरसी ने अपने ट्विटर हैंडल से आज यात्रियों को सेवाओं में देरी के बारे में सूचित किया। बाद में, एक अन्य ट्वीट में, इसने मेट्रो यात्रियों को अपने आवागमन के लिए वायलेट लाइन का उपयोग करने का सुझाव दिया।

आप इससे अंदाज़ा लगा सकते हैं की दिल्ली मेट्रो किस कदर लोगों के रोज़ मर्रा के यातायात का साधन जिसके कुछ घंटो की मेट्रो में असुविधा क बाद लोग काफी परेशान हुए। दिल्ली मेट्रो में बच्चे से लेके बूढ़े तक सब इसपर सफर करते हैं और आज के इस असुविधा से लोग परेशान हुए व अपने अपने स्टेशन से एग्जिट कर रपिडो व ओला बुक करके अपने-अपने कार्यालय पहुंचे।

Arit
Author: Arit

Leave a Comment