खूंखार पिता ने बच्चों को उतारा मौत के घाट: पत्नी से विवाद में खौला खून, दो मासूमों को कुंए में डुबोकर की हत्या

 

पारिवारिक कलह के चलते पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की कुएं में डुबोकर निर्मम हत्या कर दी। जिस कुएं में वारदात को अंजाम दिया गया, वह ज्यादा गहरा नहीं था और उसमें पानी भी कम था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खेत पर स्थित कुएं में पहले दोनों बच्चों को फेंका और फिर खुद भी कूद गया।

बच्चों को पानी में डुबोकर उनकी छाती पर पैर रखकर खड़ा हो गया। जिससे उनकी मौके ही मौत हो गई। पत्नी के तलाशने पर मामले का खुलासा हुआ। सीकरी चौकी पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीकरी स्थित सोख्ता कॉलोनी निवासी भगत सिंह की पहली पत्नी की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी, उसके दो बच्चे थे। बेटा निक्की छह साल और बेटी बिंदु चार साल की थी। दोनों एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते थे।
दो साल पहले आरोपी भगत सिंह की दूसरी शादी आशा से हुई। शादी के बाद वह दोनों बच्चों को साथ लेकर रहने लगा। परिजनों ने बताया कि आरोपी भगत सिंह शराब का आदी था। शराब पीकर रोजाना पत्नी से झगड़ा करता था और गुस्सा बच्चों पर निकालता था।

बुधवार रात भी शराब पीकर आया और पत्नी के साथ झगड़ा किया।
गुरुवार सुबह गुस्से में दोनों बच्चों को दुकान पर खाने का सामान दिलाने के बहाने खेत पर ले गया। पत्नी ने बच्चों को साथ ले जाने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। करीब एक घंटे बाद आशा बच्चों को खेत से घर ले आई। वह कुछ देर बाद वह फिर बच्चों को खेत पर लेकर चला गया। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो आशा ने बच्चों की तलाश शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिले। खेत पर तलाश करके लौटते समय उसे पास के कुएं में कुछ हलचल सुनाई दी, देखने पर होश उड़ गए।

कुएं में दोनों बच्चे मृत पड़े थे और उनके पास भगत सिंह खड़ा था। कुआं ज्यादा गहरा नहीं था, उसमें केवल पांच फुट तक ही पानी था। इस घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग कुएं पर पहुंच गए। पास के खेत में प्रॉपर्टी डीलर धर्मेंद्र सिंह और नासीन कुछ लोगों को प्लॉट दिखा रहे थे। महिला के रोने और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वह भी पहुंच गए। दोनों ने कुएं में सीढ़ी डालकर शवों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीकरी चौकी पुलिस और सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

आरोपी ने खेत पर स्थित कुएं में पहले दोनों बच्चों को फेंका और फिर खुद भी कूद गया। कुएं में करीब पांच फुट पानी था। आरोपी बच्चों को पानी में डुबोकर उनकी छापी पर पैर रखकर खड़ा हो गया। जिससे उनकी मौके ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है

 

Staff Reporter
Author: Staff Reporter

Leave a Comment